
'अब दो गिलास जोड़कर करेंगे बात...', Pager Attack से लेबनान में गैजेट का डर! मीम्स वायरल
AajTak
बीते दिनों लेबनान की राजधानी बेरूत में पेजर में धमाकों से 12 लोगों की मौत की खबर आई थी और अलग- अलग जगह पेजर फटने से 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे. घटना के बाद से हिज्बुल्लाह के लोग जेट्स से डरने लगे हैं. वहीं इसको लेकर लोग मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.
बीते दिनों लेबनान की राजधानी बेरूत में पेजर में धमाकों से 12 लोगों की मौत की खबर आई थी और अलग- अलग जगह पेजर फटने से 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे. वहीं, इसके बाद बुधवार को वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में सीरियल ब्लास्ट ने पूरे लेबनान को दहला दिया. इस बार हमले में 500 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए.
दो दिनों के अंदर ऐसे सैकड़ों धमाके हुए. इन धमाकों के बाद बेरूत के आम लोगों में भी खौफ देखा जा रहा है. लेबनान सीरियल ब्लास्ट से दहल उठा है. एक के बाद एक हो रहे इन धमाकों ने हिज्बुल्लाह की चिंता बढ़ा दी है. इन धमाकों के पीछे हिजबुल्लाह ने इजराइल का हाथ बताया है. लोग पेजर के अलावा मोबाइल, वॉकी टॉकी जैसे सभी कम्युनिकेशन डिवाइसेज से डरने लगे हैं.
इसी डर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी सारे पोस्ट मीम्स वायरल कर रहे हैं. एक शख्स ने वीडियो मीम शेयर किया जिसमें एक आदमी , सोफे पर बैठे शख्स को आकर वॉकी टॉकी दिखाता है और सोफे पर बैठा शख्स भाग खड़ा होता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'लेबनान में किसी को सोफे से हटाना कितना आसान हो गया है.'
एक यूजर ने मजे लेते हुए कमर पर लगे लैंडलाइन फोन की तस्वीर शेयर की और उसे हिज्बुल्लाह का नया कम्युनिकेशन गैजेट बताया

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











