
'अब तो बहुत डर लग रहा है, इसका कोई अंत नहीं”, ड्रोन हमलों के बीच दुबई से एक मां का मैसेज वायरल
AajTak
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में रह रहे लोगों में डर का माहौल है. एक भारतीय बिजनेसमैन ने अपनी मां के वॉट्सअप मैसेज शेयर किए, जिनमें हमलों के बीच चिंता और भय साफ नजर आया. यूएई अधिकारियों ने कई मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है.
जब किसी देश में युद्ध या हमले की खबर आती है, तो सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों को होती है जिनके अपने उस जगह पर रहते हैं. फोन की घंटी बजते ही दिल घबराने लगता है, हर मैसेज का इंतजार रहता है और दिमाग में बस यही सवाल घूमता है- वहां हालात कैसे होंगे, हमारे लोग सुरक्षित तो हैं? मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कुछ ऐसा ही हाल उन परिवारों का है, जिनके घर वाले दुबई जैसे शहरों में रह रहे हैं. ड्रोन हमलों और धमाकों की खबरों के बीच लोग अपने परिजनों के लिए डरे हुए हैं. इसी डर और चिंता को एक भारतीय उद्यमी ने अपनी मां के वॉट्सअप मैसेज को शेयर किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि सुरक्षित माने जाने वाले शहर में भी अब लोगों के मन में डर बैठ गया है.
तनाव के बीच लोगों में डर का माहौल मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक भावुक तस्वीर सामने आई है. हांगकांग में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन प्रकाश ददलानी ने अपने परिवार के वॉट्सअप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस चैट में उनकी मां, जो दुबई में रहती हैं, ने डर जाहिर किया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हालात बिगड़ गए. इसके जवाब में ईरान ने भी कई जगहों पर हमले किए. बताया गया कि दुबई एयरपोर्ट और बुर्ज अल अरब जैसे बड़े स्थानों को निशाना बनाया गया. इन खबरों के बाद लोग पूरी रात डरे रहे.
कई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में रोका गया वॉट्सअप चैट में उनकी मां ने लिखा, “अब तो बहुत डर लग रहा है. इसका कोई अंत नहीं है.” एक अन्य मैसेज में कहा गया कि घर के पीछे भी धमाकों जैसी आवाजें सुनी गईं. प्रकाश ददलानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुबई को हमेशा दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनकी वायु सेना ने कई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही रोक दिया. अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन के टुकड़ों से बुर्ज अल अरब होटल में आग लगी थी, लेकिन उसे बुझा दिया गया और कोई घायल नहीं हुआ. जेबेल अली पोर्ट पर भी मलबा गिरने से आग लगी, जिस पर काबू पा लिया गया. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









