
अब घर-घर 'थार'! बड़े बदलाव के साथ आ रही है सस्ती Mahindra Thar, कीमत होगी बस इतनी
AajTak
Mahindra Thar के इस नए सस्ते वेरिएंट में कंपनी टू-व्हील ड्राइव सिस्टम (2WD) और 1.5 लीटर के छोटे इंजन का इस्तेमाल करेगी, जिससे इसकी कीमत को कम से कम रखने में मदद मिलेगी. मौजूदा मॉडल की कीमत 13.59 लाख रुपये से लेकर 16.29 लाख रुपये के बीच है.
महिंद्रा थार का जिक्र आते ही हर किसी के जेहन में एक दमदार ऑफरोडर की छवि आ जाती है. पावरफुल इंजन, जबरदस्त स्टांस और ख़ास स्टायलिंग के चलते ये एसयूवी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. तमाम फीचर्स और खूबियों के बावजूद ये एसयूवी अपने उंची कीमत के और कम सीटिंग कैपिसिटी के चलते कई खरीदारों की बकेट लिस्ट से अभी भी दूर है, लेकिन जल्द ही इसका एक सस्ता वर्जन भी बाजार में आने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिंद्रा जल्द ही बाजार में एक किफायती Mahindra Thar को लॉन्च करेगी और ये नया वर्जन एक बड़े बदलाव के साथ पेश किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा थार को जल्द ही एक नए पावरट्रेन के रूप में पेश किया जाएगा. इस एसयूवी को अब कंपनी नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश करने की तैयारी में है, जो कि मौजूदा 2.2 लीटर (डीजल) और 2.0 लीटर (पेट्रोल) के साथ ही बेचा जाएगा. इस नए इंजन को शामिल किए जाने के साथ ही ये SUV नए टैक्स ब्रेकेट में भी आसानी से फिट हो पाएगी, क्योंकि ये पहले से ही अंडर फोर मीटर सेग्मेंट में आती है. इस एसयूवी की लंबाई महज 3,985 mm है.
कैसा होगा Mahindra Thar का नया सस्ता वेरिएंट:
जैसा कि हमने आपको बताया कि, इस एंट्री लेवल वेरिएंट में कंपनी 1.5 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो कि 117hp की पावर जेनरेट करता है. इसी इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने Marazzo में भी किया था. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है और संभव है कि इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को शामिल न किया जाए. जो कि इस वेरिएंट की कीमत को कम से कम रखने में पूरी मदद करेगा.
महिंद्रा के इस सस्ते वेरिएंट में एक और बड़ा बदलाव इसके ड्राइविंग सिस्टम के तौर पर भी देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि, ये टू-व्हील ड्राइव (2WD) सिस्टम के साथ आएगी. मौजूदा डीजल मॉडल फोर व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम के साथ आता है. इससे एसयूवी की कीमत कम होने की पूरी संभावना है. इंटरनेट पर इस एंट्री लेवल महिंद्रा थार के इंटीरियर की तस्वीर भी लीक हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इसमें गियर लिवर को सेंट्रल कंसोल से रिप्लेस किया गया है.
डीजल इंजन के अलावा कंपनी मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट को भी टू-व्हील ड्राइव (2WD) सिस्टम के साथ पेश करेगी. इसमें भी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को ही शामिल किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










