
अब इस देश का भी सफर कर सकेंगे भारतीय, इन 9 देशों से भी हटाया गया ट्रैवल बैन
Zee News
फिलीपींस में अभी भी डेल्टा वेरिएंट का कहर जारी है. डेल्टा वेरिएंट का स्थानीय प्रसारण फिलीपींस में समुदायों में फैल गया है.
मनीला: फिलीपींस की हुकूमत ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र भारत समेत 9 देशों के सफर पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे अब 6 सितंबर से हटाया जा रहा है. राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोके ने बताया कि फिलीपींस भारत और नौ दूसरे मुल्कों के सभी आने वाले मुसाफिरों के लिए सफरी पाबंदी अब हटाई जा रही है. लेकिन ये बात में ज़ेहन रहे कि फिलीपींस में अब तक डेल्टा वेरिएंट के मामलों में ज्यादा कमी नहीं आई है. भारत समेत इन 9 देशों से भी हटाया गया ट्रैवल बैन इससे पहले फिलीपींस की अंतर-एजेंसी कोरोना टास्क फोर्स ने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते से सिफारिश की थी कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया के हवाले मौजूदा सफरी पाबंदी को खत्म किया जाए, जिसके बाद राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कोरोना टास्क फोर्स की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. वहीं, फिलीपींस हुकूमत की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि इन देशों से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को हालांकि मुनासिब एंट्री, टेस्टिंग और क्वारंटाइन प्रोटोकॉल पर अमल करना होगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










