
अब आगे क्या, तेजी आएगी? 3 दिन में सेंसेक्स 960 अंक चढ़ा, इन शेयरों ने कराई कमाई
AajTak
शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से तेजी देखने को मिली है, जिसमें सेंसेक्स 960 अंक चढ़ा है और निफ्टी ने 25,900 का लेवल पार किया है. एटर्नल के शेयरों में मंगलवार को 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई.
घरेलू बाजार के बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलावार को लगातार तीसरे सत्र में अपनी जारी रखी. इस तेजी की बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता, विदेशी निवेशकों की थोड़ी बढ़ी हुई खरीदारी और ग्लोबल मार्केट में मजबूती है.
बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ, जिससे इसकी तीन दिनों की बढ़त 960 अंकों तक पहुंच गई, जबकि निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ, जो पिछले तीन सत्रों में कुल 292 अंकों की तेजी है.
सेंसेक्स में Eaternal सबसे अधिक लाभ कमाने वाला शेयर रहा, जिसके शेयर 5.14% बढ़कर 303.70 रुपये पर पहुंच गए. टाटा स्टील के शेयरों में 2.82% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में करीब 2 फीसदी तक की उछाल रही.
इन 5 शेयरों ने गिराया है मार्केट जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि रुपये की मजबूती के साथ-साथ विदेशी निवेशकों के निवेश में जोरदार तेजी देखी गई है, जिससे विदेशी निवेशकों का मनोबल भी बढ़ा है, हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में बीच-बीच में मुनाफावसूली भी हुई है. पांच शेयरों, यानी एटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम), ICICI बैंक और टाटा स्टील ने सेंसेक्स की गिरावट में भारी योगदान दिया.
नायर ने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताओं में काफी हद तक कमी आने के साथ, निकट भविष्य में बाजर की दिशा तीसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगी, जो अब तक मिले-जुले रहे हैं और उम्मीदों से कम हैं. निवेशक अब आने वाली तिमाहियों में आय में तेजी लाने के लिए हाल ही में उठाए गए राजकोषीय और मौद्रिक उपायों के संयुक्त प्रभाव पर फोकस कर रहे हैं.
इंडेक्स में BSE ऑटो 1.35 फीसदी बढ़कर 62,553.83 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मेटल सूचकांक 0.83% बढ़कर 40,292.44 पर स्थिर रहा.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











