
'अब अमेरिका में केवल पुरुष और महिला, थर्ड जेंडर नहीं', बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप ने एक के बाद एक कई बड़े ऐलान किए. इस दौरान ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा की और कहा कि अब अमेरिका में केवल दो ही जेंडर होंगे- मेल और फीमेल. थर्ड जेंडर को खत्म कर दिया गया है.
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप ने एक के बाद एक कई बड़े ऐलान किए. इस दौरान ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा की और कहा कि अब अमेरिका में केवल दो ही जेंडर होंगे- मेल और फीमेल. थर्ड जेंडर को खत्म कर दिया गया है. ट्रंप ने कहा, आधिकारिक नीति के अनुसार आज से केवल दो लिंग - पुरुष और महिला.
ट्रंप ने किया ऐलान
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद की शपथ लेने के तुरंत बाद घोषणा की कि वह जल्द ही लिंग विविधता को समाप्त करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें घोषणा की गई कि अमेरिकी संघीय सरकार केवल दो लिंगों - पुरुष और महिला - को मान्यता देगी.
ट्रंप ने कहा, "मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा. आज से, यह संयुक्त राज्य सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि केवल दो लिंग हैं - पुरुष और महिला होंगे.
यह भी पढ़ें: शपथ लेते ही ट्रंप ने लगा दी इमरजेंसी, थर्ड जेंडर खत्म, टैरिफ पर भी बड़ा ऐलान
131 साल बाद हुआ ऐसा

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








