
अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत के iPhone में मिले विदेशी नंबर, 8 घंटे तक हुई पूछताछ; ड्राइवर की रिमांड जारी
AajTak
Abbas Ansari & Nikhat Ansari Case: माफिया डॉन मुख्यात अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो से उत्तर प्रदेश SIT, STF और साइबर टीमों ने सवाल-जवाब किए. पुलिस की टीमों ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर निकहत के मोबाइल से मिले विदेशी नंबरों के संबंध में भी जानकारी हासिल की.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो और उनके ड्राइवर से पुलिस पूछताछ जारी है. दोनों से दूसरे दिन 8 घंटे तक पूछताछ चली. पूछताछ की कार्रवाई के दौरान पुलिस लाइन चित्रकूट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई.
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बहू और अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत से उत्तर प्रदेश एसआईटी, एसटीएफ और साइबर टीमों ने सवाल-जवाब किए. पुलिस की टीमों ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर निकहत से विदेशी मोबाइल नंबरों के संबंध में भी जानकारी ली.
बता दें कि निकहत बानो की रिमांड का अंतिम दिन आज होगा, जबकि उनके ड्राइवर नियाज अहमद की 5 दिन की रिमांड मंगलवार तक चलेगी. दोनों की रिमांड की अवधि 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के लिए पत्नी निकहत बानो गैर कानूनी ढंग से मिलने जाती थीं. चित्रकूट कारागार स्थित डिप्टी जेलर के कमरे में अपने पति से अवैध रूप से मिलने के आरोप में निकहत को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कहा था कि निकहत के पास से 2 मोबाइल फोन के अलावा विदेशी मुद्रा समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे.
माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले तीन महीने से चित्रकूट जेल में बंद थे. इस मामले के बाद अब उन्हें उत्तर प्रदेश की कासंगज जेल भेज दिया गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








