
अब्दुल रहमान मक्की का क्या होगा अब? जानें- ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर क्या-क्या होता है?
AajTak
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है. मक्की पाकिस्तान से चलने वाले लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है. मक्की लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद का साला है. इस लिस्ट में डाले जाने के बाद मक्की पर अब कई तरह के प्रतिबंध लग जाएंगे.
पाकिस्तान की सरजमीं से चलने वाले लश्कर-ए-तैयबा के अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) को संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल टेररिस्ट (Global Terrorist) की लिस्ट में डाल दिया गया है.
अब्दुल रहमान मक्की प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के बाद दूसरे नंबर पर है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने मक्की को जिस लिस्ट में डाला है, उसे 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा समिति कहा जाता है. इस लिस्ट में किसी व्यक्ति या संस्था का नाम तब जोड़ा जाता है, जब उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के पुख्ता सबूत हों.
पिछले साल भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डालने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन चीन ने अड़ंगा लगा दिया था. हालांकि, इस बार चीन ने रोक नहीं लगाई.
1267 समिति ने बयान जारी कर बताया, 'अब्दुल रहमान मक्की समेत लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के आतंकी भारत में, खासकर जम्मू-कश्मीर में फंडिंग करते हैं, युवाओं को बरगला कर उन्हें चरमपंथी बनाते हैं और हमलों की योजना बनाते हैं.'
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान के 150 से ज्यादा आतंकी संगठन और आतंकियों को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डाल रखा है. इसमें हाफिज सईद, जकी-उर रहमान लखवी, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









