
अबु धाबी में Rubina Dilaik का ग्लैमरस लुक, मोनोकनी में बीच किनारे पति संग किया Chill
AajTak
बॉस लेडी रुबीना दिलैक ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को चौंका दिया है. इन दिनों एक्ट्रेस को अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा जा रहा है. रुबीना दिलैक और उनके पति अबु धाबी में वेकेशन पर हैं. वहां से कपल की तस्वीरें वायरल हैं. आप भी देखें.
टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला लाइफ को मस्त एंजॉय कर रहे हैं. उनकी लाइफस्टाइल को देख आपको जलन भी होती होगी. काम के साथ दोनों घूमने फिरने का वक्त निकाल लेते हैं. दोनों इन दिनों अबु धाबी में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं.
अबु धाबी में कपल MXStudio की वेब सीरीज Wanderlust की शूटिंग कर रहा है. काम से ब्रेक लेकर वे वहां के खूबसूरत नजारों को देखना मिस नहीं करते. अभिनव ने नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे बीच किनारे चिल कर रहे हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










