
अबतक 5 ED के समन, IPC की धारा 174 के तहत केस... देखें किस-किस मामले में घिरे केजरीवाल
AajTak
सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पांच बार ईडी के समन मिलने के बावजूद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अब ईडी उनके खिलाफ कोर्ट पहुंच गई है. ईडी ने कोर्ट को बताया है कि केजरीवाल समन देने के बाद भी पेश नहीं हो रहे हैं. वो एक पब्लिक सर्वेंट हैं. कोर्ट 7 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा. देखें ये एपिसोड.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











