
अफगान की महिला को उड़ते प्लेन में होने लगी प्रसव पीड़ा, US एयरफोर्स ने इस तरह कराई डिलीवरी
AajTak
तालिबान की दहशत के बीच अपनी जान बचाकर आई अफगानी गर्भवती महिला के लिए अमेरिकी एयरफोर्स के जवान भगवान बन गए. उड़ते प्लेन में महिला को प्रसव पीड़ा हुई. उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी.
तालिबान की दहशत के बीच अपनी जान बचाकर आई अफगान की गर्भवती महिला के लिए अमेरिकी एयरफोर्स के जवान भगवान बन गए. उड़ते प्लेन में महिला को प्रसव पीड़ा हुई. उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी. इस दौरान विमान के कैप्टन ने जर्मनी में लैडिंग कराई. रामस्टीन बेस पर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई. इसके बाद मां और बच्ची दोनों को मेडिकल केयर सेंटर भेजा गया. (फोटो/Air Mobility Command-Twitter) अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही अमेरिका समेत कई मुल्क लोगों को बाहर निकाल रहे हैं. बताया गया है कि शनिवार को अफगान की महिला अमेरिकी एयरफोर्स के निकासी विमान में सवार हुई थी. विमान जैसे ही ऊंचाई पर पहुंचा, तो वह प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी. (फोटो/Air Mobility Command-Twitter)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











