
अफगानिस्तान से 392 लोग पहुंचे भारत, एयरपोर्ट पर भाई-बहन का प्यार देख आप हो जाएंगे भावुक, देखें VIDEO
Zee News
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरे 168 लोगों में से 107 भारतीय नागरिक और दो अफगानी सीनेटरों समेत दो नवजात शिशु भी शामिल हैं. उनमें एक छोटी बच्ची मां की गोद में बैठे भाई से खेल रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्लीः अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति की पृष्ठभूमि में भारत अफगान राजधानी से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत तीन उड़ानों के जरिए दो अफगान सांसदों समेत 392 लोगों को इतवार को देश वापस ले आया. इस बीच कतर में भारतीय दूतावास ने आज शाम कहा कि 146 भारतीय नागरिक, जिन्हें अफगानिस्तान से निकालकर दोहा ले जाया गया था, उन्हें इतवार की रात भारत वापस लाया जा रहा है. | An infant was among the 168 people evacuated from Afghanistan's Kabul to Ghaziabad on an Indian Air Force's C-17 aircraft The second batch of 146 Indian nationals who were evacuated from Afghanistan to Doha, is being repatriated to India today: Embassy of India Doha, Qatar बच्चों ने खींचा सभी का ध्यान भारतीय वायुसेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान के जरिए 107 भारतीयों और 23 अफगान सिखों एवं हिंदुओं समेत कुल 168 लोगों को सुबह काबुल से दिल्ली के निकट हिंडन वायुसेना अड्डे पर लाया गया. गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरे 168 लोगों में से 107 भारतीय नागरिक और दो अफगानी सीनेटरों समेत दो नवजात शिशु भी शामिल हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के जरिए साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि नवजात अपनी मां की गोद में है जबकि एक बच्ची (शायद बड़ी बहन) खुशी से मुस्कुरा रही है और बच्चे को बार-बार चूम रही है. यहां अफगानिस्तान से आने वाले कई बच्चों ने लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचा है. ये बच्चे शायद दहशत के माहौल से दूर आकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








