
अफगानिस्तान से पिटकर भारत पर आरोप मढ़ रहा पाकिस्तान, अब MEA ने दिखाया आईना
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भारत की ओर से प्रॉक्सी वॉर लड़ रही है. काबुल, भारत के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है. तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के एक हफ्ते के दौरे से लौटे हैं. ऐसे में देखा जाना है कि वह क्या प्लान लेकर लौटे हैं.
पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान से जंग जी का जंजाल बन गई है. दोनों मुल्कों के बीच 48 घंटे के सीजफायर को लेकर भी पाकिस्तान डरा हुआ है. उसका मानना है कि यह सीजफायर टिकने वाला नहीं है. ऐसे में वह भारत पर भी प्रॉक्सी वॉर के आरोप लगा रहे हैं. लेकिन अब भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के एक-एक आरोपों का जवाब दिया. मंत्रालय ने कहा कि हम अफगानिस्तान और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं. तीन बातें स्पष्ट हैं- पहली पाकिस्तान आतंकी संगठनों का गढ़ है और वह आतंकी गतिविधियों को स्पॉन्सर करता है. दूसरा, पाकिस्तान की पड़ोसियों पर आरोप मढ़ने की पुरानी आदत है. पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पड़ोसियों पर आरोप लगाता है. तीसरा, अफगानिस्तान द्वारा अपनी स्वयं की क्षेत्रीय संप्रभुता का प्रयोग करने से पाकिस्तान नाराज है. भारत दरअसल अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.
भारत ने काबुल में भारतीय मिशन को अपग्रेड करने के सवाल पर कहा कि हमारा टेक्निकल मिन 2022 से काबुल में ऑपरेशनल है. अगले कुछ हफ्तों में यह दूतावास के तौर पर कामकाज करेगा.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस का तेल खरीदना बंद कर देगा. लेकिन इस पर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई.
भारत सरकार ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत का रुख स्पष्ट है. इसमें भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता रही है. ट्रंप के दावे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत हमेशा से तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है. ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के बीच सरकार की हमेशा ये प्राथमिकता रही कि भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल को लेकर हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








