
अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालात, मजार-ए-शरीफ से स्टाफ और डिप्लोमैट को वापस बुलाएगा भारत
AajTak
अफगानिस्तान में हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं, इस बीच भारत सरकार ने अहम फैसला लिया है. अफगानिस्तान के मज़ार-ए-शरीफ में मौजूद कॉन्सुलेट में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को अब वापस बुलाया जाएगा.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं, इस बीच भारत सरकार (Indian Government) ने अहम फैसला लिया है. अफगानिस्तान के मज़ार-ए-शरीफ में मौजूद कॉन्सुलेट में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को अब वापस लाया जाएगा. अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए भारत ने ये फैसला लिया है कि भारत के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को मज़ार-ए-शरीफ से वापस बुलाया जाएगा. अफगानिस्तान में हर दिन के साथ हालात बिगड़ रहे हैं और तालिबानी लड़ाकों का कब्ज़ा बढ़ता जा रहा है. बीते दो-तीन दिनों में ही तालिबान ने अफगानिस्तान के पांच प्रांत की राजधानियों पर अपना कब्जा जमा लिया है. यही कारण है कि भारत अपने अधिकारियों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. (2/2) Indian citizens desiring to leave by special flight should immediately convey their full name, passport number, date of expiry by whatsapp at the following numbers: 0785891303 0785891301
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








