
अफगानिस्तान में आज होगा सरकार का गठन, मुल्ला बरादर होंगे सत्ता प्रमुख, अखुंदजादा सुप्रीम लीडर
Zee News
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब और शेर मोहम्मद अब्बाद स्तेनकजई तालिबान सरकार में वरिष्ठ पद संभाल सकते हैं.
नई दिल्लीः अफगानिस्तान पर तालिबान के पूरी तरह काबिज होने के बाद आज शाम सरकार का गठन हो सकता है. तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर सरकार के मुखिया होंगे. मुल्ला बरादर तालिबान के कतर स्थित राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख रह चुके हैं. हालांकि उनके उपर भी एक सवोच्च नेता होगा जिसके पास धार्मिक और राजिनीतिक दोनों शक्तियां होंगी. सवोच्च नेता के तौर पर तालिबान के मुखिया अखुंदजादा की ताजपोशी होगी. रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब और शेर मोहम्मद अब्बाद स्तेनकजई तालिबान सरकार में वरिष्ठ पद संभाल सकते हैं. कौन है मुल्ला बरादर? मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तालिबान के उन खास लोगों में से हैं, जिन्होंने 1994 में तालिबान का गठन किया था. बरादर को मुल्ला उमर के सबसे भरोसेमंद कमांडरों में से एक बताया जाता है. मुल्ला गनी बरादर को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और पाकिस्तान ने साल 2010 में एक ऑपरेशन में गिरफ्तार किया था. इसके बाद बरादर 8 साल तक पाकिस्तान की जेल में रहे. 2018 में अमेरिकी दबाव के बाद पाकिस्तान ने उसे रिहा कर दिया. फिर बरादर को कतर स्थानांतरित कर दिया गया जहां बरादर दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख नियुक्त किए गए. बरादर के कूटनीति प्रयासों की वजह से ही अमेरिकी सेना को अपने 20 साल के अभियान को वापस लेने का समझौता करना पड़ा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









