
अफगानिस्तान में अमेरिका के छोड़े हथियारों से हम पर हमले कर रहे आतंकी, पाकिस्तान का आरोप
AajTak
अमेरकी सैनिकों की पिछले साल अफगानिस्तान से वापसी हो गई थी. अमेरिकी सैनिक अपने पीछे लगभग सात अरब डॉलर के सैन्य उपकरण छोड़ गए थे. यह जानकारी अमेरिका के रक्षा विभाग ने खुद साझा की थी. हालांकि, इसे लेकर रक्षा विभाग का तर्क था कि ये हथियार इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं थे.
पाकिस्तान के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि 2021 में अफगानिस्तान की धरती से अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद से पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि आतंकी अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं के छोड़े गए आधुनिक हथियारों से हमला कर रहे हैं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों पर इन्हीं हथियारों से हमले किए जा रहे हैं.
अमेरिकी फौजें लगभग 20 सालों तक अफगानिस्तान में मोर्चा संभाले हुई थी. लेकिन अगस्त 2021 तक सभी अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी हो गई थी. इसके बाद से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन जारी है.
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल मोआज्जिम जेह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की रवानगी के दौरान उन्होंने जो हथियार छोड़े थे, उन्हीं आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा है.
रिपोर्ट के मुताबक, आतंकियों ने अमेरिकी सेनाओं द्वारा छोड़े गए आधुनिक हथियारों से खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के खिलाफ जंग छेड़ दी है. उनका बयान सुरक्षाबलों पर आतंकियों के लगातार बढ़ रहे हमलों के बीच आया है.
अमेरिका ने सात अरब डॉलर के सैन्य उपकरण अफगानिस्तान में छोड़े
बता दें कि अमेरकी सैनिकों की पिछले साल अफगानिस्तान से वापसी हो गई थी. अमेरिकी सैनिक अपने पीछे लगभग सात अरब डॉलर के सैन्य उपकरण छोड़ गए थे. यह जानकारी अमेरिका के रक्षा विभाग ने खुद साझा की थी. हालांकि, इसे लेकर रक्षा विभाग का तर्क था कि ये हथियार इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








