
अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम ब्लास्ट, कई के हताहत होने की खबर
AajTak
अफगानिस्तान के काबुल में बम ब्लास्ट हुआ है. यह बम धमाका काबुल में मौजूद मस्जिद में हुआ.
Blast in Kabul Mosque: अफगानिस्तान के काबुल में बम ब्लास्ट हुआ है. यह बम धमाका काबुल में मौजूद मस्जिद में हुआ. इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है. काबुल के इमरजेंसी हॉस्पिटल ने बताया है कि कुल 27 लोगों को वहां भर्ती कराया गया है. इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, काबुल शहर के सर-ए-कोटल खैरखाना में यह बम धमाका हुआ. काबुल के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट खालिद जरदान ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है. फिलहाल ब्लास्ट वाली जगह पर सुरक्षा फोर्स पहुंच चुकी है.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.











