
अप्सरा हत्याकांड में कोर्ट का फैसला... पुजारी वेंकट साई सूर्य कृष्ण को उम्रकैद, हत्या कर सेप्टिक टैंक में दफना दी थी लाश
AajTak
हैदराबाद के सरूरनगर में हुए अप्सरा हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुनाया है. इस मामले में पुजारी वेंकट साई सूर्य कृष्ण को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही, सबूतों से छेड़छाड़ के लिए सात साल की अतिरिक्त सजा भी दी गई. शादीशुदा होते हुए भी वेंकट ने अप्सरा को झूठे वादों में फंसाया, और जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो जून 2023 में हत्या कर दी.
हैदराबाद के सरूर नगर में हुए बहुचर्चित अप्सरा मर्डर केस में कोर्ट ने पुजारी वेंकट साई सूर्य कृष्ण को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में उसे सात साल की अतिरिक्त सजा दी गई है. यह मामला पिछले साल तब सामने आया था, जब वेंकट साई ने अपनी प्रेमिका अप्सरा को शादी का झांसा देकर धोखा दिया था. जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो वेंकट ने उसकी हत्या कर दी थी.
जानकारी के अनुसार, वेंकट साई सूर्य कृष्ण पहले से शादीशुदा था. वह सरूर नगर की रहने वाली युवती अप्सरा के साथ प्रेम संबंध में था. उसने अप्सरा को शादी के सपने दिखाए और लंबे समय तक उसे धोखे में रखा, लेकिन जब अप्सरा ने उससे शादी की जिद की, तो वेंकट ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली.
यह भी पढ़ें: Kuruganti Apsara Murder: अवैध संबंध, मर्डर मिस्ट्री और मेनहोल में बॉडी... भांजी का ही कातिल निकला पुजारी, यूं खुला राज
3 जून 2023 को उसने अप्सरा को कोयंबटूर चलने को कहा. रात में उसे सरूर नगर से लेकर रालगुड़ा पहुंचा, जहां डिनर किया. इसके बाद सुल्तानपल्ली में एक गौशाला भी गए. हालांकि, यह सब एक साजिश का हिस्सा था. 4 जून की सुबह वेंकट ने अप्सरा को शमशाबाद के नर्खोडा गांव ले जाकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
इसके बाद वह शव को कार में डालकर वापस सरूर नगर ले आया और एसआरओ ऑफिस के पास स्थित एक ड्रेनेज मेनहोल में ठूंस दिया. वहां उसने शव को सीमेंट से ढक दिया, ताकि किसी को उसकी गुमशुदगी पर शक न हो. हत्या के बाद वेंकट ने खुद पुलिस के पास अप्सरा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, ताकि उस पर शक न हो.
पुलिस की जांच के बाद पूरा सच सामने आ गया. सरूर नगर पुलिस ने वेंकट के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कोर्ट में चले केस के दौरान सभी गवाहों और सबूतों को देखने के बाद अदालत ने उसे दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई. इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया था. वेंकट का यह क्राइम केवल हत्या तक सीमित नहीं था, उसने साजिश के तहत सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की थी. पुलिस की सतर्कता और जांच ने उसे बेनकाब कर दिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







