
अपहरण, फिरौती और क्रिप्टो ट्रेल... 2170 करोड़ के घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी
AajTak
बिटकनेक्ट क्रिप्टो घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. 2170 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला अपहरण, फिरौती और क्रिप्टो ट्रेल से जुड़ा हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
Bitconnect Coin Fraud & PMLA Case: क्रिप्टो करंसी की चमक-दमक के पीछे छुपे एक बड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अहम कार्रवाई की है. अहमदाबाद जोन की ईडी ने बिटकनेक्टकॉइन घोटाले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरत निवासी 33 वर्षीय निकुंज प्रविणभाई भट्ट और मुंबई निवासी 49 वर्षीय संजय कोटाडिया शामिल हैं.
यह गिरफ्तारी PMLA, 2002 की धारा 19(1) के तहत की गई है. जांच एजेंसी का आरोप है कि दोनों आरोपी बिटकनेक्ट क्रिप्टो फ्रॉड और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का हिस्सा थे. यह मामला देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले क्रिप्टो फ्रॉड से जुड़ा हुआ है.
ऐसे शुरू हुई ED की जांच ईडी ने इस पूरे मामले की जांच सूरत CID क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज दो एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. इन एफआईआर में शैलेश बाबूलाल भट्ट, सतीश कुर्जिभाई कुंभानी और अन्य लोगों के नाम दर्ज थे. जांच में सामने आया कि सतीश कुंभानी ने बिटकनेक्टकॉइन के नाम पर लोगों को निवेश का लालच दिया. यह कॉइन उसी के स्वामित्व और नियंत्रण में था. जनता से जुटाई गई भारी रकम को बिटकॉइन और अचल संपत्तियों में निवेश कर छिपाया गया. यही रकम बाद में मनी लॉन्ड्रिंग का जरिया बनी.
बिटकनेक्ट का फर्जी लेंडिंग प्रोग्राम ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि नवंबर 2016 से जनवरी 2018 के बीच बिटकनेक्ट ने अवैध तरीके से क्रिप्टोकरेंसी की पेशकश की. इसे “लेंडिंग प्रोग्राम” के रूप में प्रचारित किया गया. दुनिया भर के निवेशकों, जिनमें भारत के निवेशक भी शामिल थे, से पैसा और बिटकॉइन जमा कराए गए. बिटकनेक्ट के संस्थापक ने प्रमोटर्स का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क खड़ा किया. इन प्रमोटर्स को निवेश लाने के बदले कमीशन दिया जाता था. पूरा मॉडल ही धोखाधड़ी पर आधारित था.
40% मुनाफे का झांसा निवेशकों को फंसाने के लिए बिटकनेक्ट ने एक कथित “वोलैटिलिटी ट्रेडिंग बॉट” का दावा किया. कहा गया कि यह सॉफ्टवेयर हर महीने 40 फीसदी तक मुनाफा देगा. वेबसाइट पर रोजाना करीब 1% रिटर्न दिखाया जाता था, जो सालाना लगभग 3700% बताया गया. बाद में जांच में साफ हुआ कि यह सब झूठ था. न कोई ट्रेडिंग बॉट था और न ही निवेश का इस्तेमाल ट्रेडिंग में हुआ. निवेशकों का पैसा सीधे आरोपियों के डिजिटल वॉलेट्स में ट्रांसफर किया गया.
अपहरण और फिरौती से जुड़ी FIR दूसरी एफआईआर ने इस केस को और सनसनीखेज बना दिया. आरोप है कि शैलेश बाबूलाल भट्ट ने अपने कथित निवेश की भरपाई के लिए अपहरण का रास्ता चुना. उसके साथियों ने सतीश कुंभानी के दो सहयोगियों पियूष सावलिया और धवल मावाणी का अपहरण किया. धवल मावाणी को छोड़ने के बदले 2254 बिटकॉइन, 11000 लाइटकॉइन और 14.5 करोड़ रुपये नकद की वसूली की गई. इस घटना ने क्रिप्टो फ्रॉड को संगठित अपराध से जोड़ दिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






