
अपहरण का लाइव वीडियो वायरल, बंजारा समुदाय के दो पक्षों में रिश्तेदारी को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
एमपी में नीमच जिले में सरपंच के अपहरण व मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी. बंजारा समुदाय में आपसी रिश्तेदारी के विवाद के पीछे इस अपहरण का होना बताया जा रहा है.
मध्य प्रदेश में नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र गांव डायली के सरपंच के अपहरण व मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी. बंजारा समुदाय में आपसी रिश्तेदारी के विवाद के पीछे इस अपहरण का होना बताया जा रहा है. अब तक सरपंच का कोई पता नहीं चला है, न ही इस मामले में गुरुवार शाम तक कोई गिरफ्तारी हो पाई है. नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी सागर रोड पर बाइक पर सवार सरपंच बद्री लाल दायमा को बोलेरो सवार कुछ लोगों ने रोक लिया और उनकी बाइक को नीचे गिराते हुए सरपंच की पिटाई की. उसके बाद जबरन उन्हें बोलेरो गाड़ी में बैठाकर उनका अपहरण कर ले गए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











