
अपनों के इंतजार में नम आंखें, मिलकर मलबा हटाते लोग... मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसे के बाद का मंजर, 11 ने गंवाई जान
AajTak
हादसा तड़के करीब 3 बजे गली नंबर 1 में हुआ, जब पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई. रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें 11 की मौत हो गई. चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और सात को छुट्टी दे दी गई है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक चार मंजिला इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है. हादसा तड़के करीब 3 बजे गली नंबर 1 में हुआ, जब पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई. इस इमारत में कई परिवार रहते थे. इसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ-एनडीआरएफ को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
स्थानीय निवासी रयान, जो पास ही के शिव विहार में रहते हैं, ने बताया, "ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो. जमीन हिलने लगी और कुछ समझ में आता, उससे पहले ही सबकुछ धूल में तब्दील हो गया."
दो भाइयों की भी चली गई जान
रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें 11 की मौत हो गई. चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और सात को छुट्टी दे दी गई है. इस हादसे में सेहजाद अहमद ने अपने दो भतीजों, दानिश और नावेद को खो दिया. दोनों तीसरी मंज़िल पर अपने माता-पिता के साथ रहते थे. उन्होंने बताया कि दानिश और नावेद पूरे घर का खर्चा चलाते थे. अब दोनों नहीं रहे. उनकी बहन और बहनोई गंभीर हालत में हैं.
एक अन्य स्थानीय निवासी सोनू अब्बास ने अपनी बहन को खो दिया, जो चौथी मंज़िल पर अपने परिवार के साथ रह रही थीं. उन्होंने बताया, "वो मलबे से बाहर आईं, अपने पति और बच्चों को बचाया, फिर वहीं गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई."
हादसे के संभावित कारण

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











