
अपने दोस्त का 'सस्ता रिप्लेसमेंट' बनकर आए थे बरुन सोबती, नहीं आती थी एक्टिंग! आज बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा डिमांड
AajTak
‘कोहरा 2’ की सफलता के बाद बरुन सोबती OTT के सबसे व्यस्त सितारों में गिने जा रहे हैं. कभी सिर्फ एक ‘गुड लुकिंग फेस’ कहे गए बरुन ‘कोहरा 2’ जैसे शोज के बाद एक बड़े ओटीटी स्टार बन चुके हैं. उनके खाते में इतने सारे और ऐसे दमदार प्रोजेक्ट्स हैं जो बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के पास नहीं हैं.
नेटफ्लिक्स के शो 'कोहरा 2' की तारीफों के बीच पब्लिक एक बार फिर से बरुन सोबती की फैन हुई जा रही है. पिछले कई सालों से ओटीटी स्पेस में अपने शानदार काम से बरुन ने लगातार क्रिटिक्स और दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है. 'असुर', 'कोहरा' (सीजन 1) और 'रात जवान है' जैसे शोज के लिए कई अवॉर्ड जीत चुके बरुन ओटीटी स्टार्स में से एक बन गए हैं.
कभी हिंदी टीवी का एक पॉपुलर चेहरा रहे बरुन ने जिस तरह ओटीटी पर ट्रांजिशन किया है, वो एक कमाल की सक्सेस स्टोरी है. उनकी ये कामयाबी ये फैक्ट जानने के बाद आपको और स्पेशल लगने लगेगी कि एक वक्त उन्हें दमदार टैलेंट नहीं, बस एक 'गुड लुकिंग फेस' कहा जाता था. क्या आप जानते हैं कि बरुन ने अपने एक टीवी स्टार दोस्त की 'सस्ती रिप्लेसमेंट' के तौर पर करियर शुरू किया था?
बरुन को नहीं आती थी एक्टिंग, संयोग से शुरू हुआ करियर एक पुराने इंटरव्यू में बरुन ने बताया था कि वो 17 साल की उम्र में एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करने लगे थे. हालांकि, उनके दिल के किसी कोने में एक्टर बनने की उम्मीद जिंदा थी. बरुन से पहले उनके स्कूल फ्रेंड करण वाही टीवी इंडस्ट्री में कदम जमा चुके थे. करण को एक शो ऑफर हुआ. लेकिन उनकी फीस मेकर्स के बजट से ज्यादा थी इसलिए उन्होंने करण से उनका ही एक 'सस्ता वर्जन' सजेस्ट करने को कहा.
करण ने अपने दोस्त बरुन का नाम दिया और इस तरह टीवी शो 'श्रद्धा' से उनका करियर शुरू हुआ. बरुन का एक्टर बने रहने का कोई लंबा प्लान नहीं था. वो अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होना चाहते थे. लेकिन जब एक्टिंग से कमाई अच्छी होने लगी तो उन्होंने रुकने का फैसला किया.
बरुन का एक्टिंग करियर तो शुरू हो गया लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें बस एक 'गुड लुकिंग फेस' ही माना जाता था. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बरुन ने बताया था कि वो लोगों को इस बात का दोष भी नहीं देते क्योंकि उन्हें सच में एक्टिंग नहीं आती थी. बाद में उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग सीखी और अपने स्किल्स को धार लगाई.
'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने लोगों को उनका चेहरा और नाम हमेशा के लिए याद करवा दिया. 2017 में बरुन का ओटीटी डेब्यू हॉटस्टार के टीवी स्टाइल शो 'तन्हाइयां' से शुरू हुआ था. मगर 2020 में 'असुर' के पहले सीजन में जब वो निखिल नायर के रोल में नजर आए तो लोग उनके एक्टिंग टैलेंट के तगड़े फैन होने लगे. बरुन के लगातार दमदार काम और जनता की तारीफों का ही असर है कि आज बरुन के खाते में इतने प्रोजेक्ट्स हैं जितने किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के पास नहीं होंगे. और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स से ही अंदाजा लग रहा है कि आगे उनका टैलेंट और भी दमदार तरीके से अपना सिक्का जमाने वाला है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












