
'अपने देश आकर बहुत सुकून है', युद्धग्रस्त ईरान से सुरक्षित लौटे भारतीय नागरिकों ने सरकार को कहा शुक्रिया
AajTak
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए छात्रों और तीर्थयात्रियों ने भावुक होकर भारत सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. ऑपरेशन सिंधु के तहत जैसे ही भारतीय नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए.
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य टकराव के बीच भारत ने अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' चलाया है. इसके तहत ईरान से अब तक 656 भारतीय छात्र-छात्राओं और नागरिकों को लेकर तीन अलग अलग फ्लाइट्स नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं. पहले बैच में 110 छात्र-छात्राओं को एयरलिफ्ट किया गया, जिनमें 90 स्टूडेंट्स कश्मीर के थे. दूसरे बैच में 290 और तीसरे बैच में 256 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालकर नई दिल्ली लाया गया है.
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए छात्रों और तीर्थयात्रियों ने भावुक होकर भारत सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. ऑपरेशन सिंधु के तहत जैसे ही भारतीय नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. नोएडा निवासी तजकिया फातिमा ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी की बहुत आभारी हूं. अब अपने देश वापस आकर मुझे शांति महसूस हो रही है... अपने वतन वापस आना बहुत खुशी की बात है. वहां युद्ध की स्थिति है. हमें यकीन नहीं था कि हम वहां से कैसे निकलेंगे, लेकिन भारत सरकार ने पूरी प्रक्रिया को बहुत ही सहज बना दिया. मैं भारत सरकार की बहुत आभारी हूं.'
यह भी पढ़ें: ईरान की अंडरग्राउंड न्यूक्लियर साइट पर बरसने वाले हैं US के बंकर बस्टर बम? एयरबेस से उड़े 6 बी-2 स्टेल्थ बमवर्षक
#WATCH | Delhi | An Indian national evacuated from Iran as part of Operation Sindhu, Fatima says, "I am very grateful to PM Modi. Now I feel at peace after coming back to my country... Being back in your homeland is a matter of great joy." pic.twitter.com/xB80yhBpyb
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाली गई भारतीय नागरिक अलमास रिजवी ने कहा, 'हमें एक अच्छे होटल में रहने की जगह दी गई और समय पर दोपहर, रात का खाना, सब कुछ दिया गया. अपने देश में वापस आकर अच्छा लग रहा है. भारतीय दूतावास ने हमारी बहुत मदद की. भारत सरकार ने हमारी अच्छी देखभाल की और हमें यह एहसास भी नहीं होने दिया कि हम युद्ध जैसी स्थिति में रह रहे हैं.' एक अन्य भारतीय नागरिक एलिया बतूल ने कहा, 'मैं यह बताने में असमर्थ हूं कि मैं अभी क्या महसूस कर रही हूं. मेरा परिवार बहुत चिंतित था. ईरान में हम सहज थे, हमें 5-सितारा होटल मुहैया कराया गया था और हमें सुरक्षा प्रदान की गई थी. लेकिन यहां आने के बाद, हम सहज महसूस कर रहे हैं. भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद.'
#WATCH | Delhi | An Indian national evacuated from Iran as part of Operation Sindhu, Almas Rizvi, says, " We were given accommodation in a good hotel and given lunch, dinner, everything, on time... It feels good to be back in our country. The Indian embassy helped us a lot... The… pic.twitter.com/asZ9wUGhLE

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







