
अपने दम पर Millionaire बना शख्स, बोला- इन 3 चीजों पर पैसा बर्बाद मत करो
AajTak
How to Become Rich: अपने दम पर करोड़पति बने इस शख्स ने चार मल्टी-मिलियन कंपनी को लॉन्च करने में भी मदद की. उनके लाइफस्टाइल को देखकर कोई उनकी संपत्ति का अंदाजा नहीं लगा सकता.
लॉटरी जीतकर या विरासत में पैसा हासिल करने वाले ज्यादातर लोग इसे संभालने में दिक्कतों का सामना करते हैं. उन्हें पैसे को बढ़ाने और उसे मैनेज करने में भी खासा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसके पीछे का कारण ये है कि उन्हें ये पैसा बिना पसीना बहाए और बिना संघर्ष किए ही मिल जाता है. लेकिन जो लोग अपने दम पर करोड़पति बनते हैं, वो जानते हैं कि पैसे का सही इस्तेमाल कैसे करना है. वो थोड़ी रकम को भी बड़ी रकम में तब्दील कर देते हैं. एक ऐसे ही करोड़पति शख्स ने लोगों को कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं. उसने ये बताया कि वो कौन सी 3 चीजें हैं, जिस पर पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए.
याहू की रिपोर्ट के अनुसार, स्प्रेड ग्रेट आइडियाज नामक कंपनी के फाउंडर और सीईओ ब्रायन क्रेन ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं. उन्होंने चार अन्य मल्टी-मिलियन कंपनी को लॉन्च करने में भी मदद की. उनके लाइफस्टाइल को देखकर कोई उनकी संपत्ति का अंदाजा नहीं लगा सकता. उनका कहना है, 'मैंने अपनी इंटरप्रेनयोरशिप यात्रा में बहुत पहले ही ये समझ सिया था कि बिना संतुलन के फिजूलखर्ची करना आपको कंगाल बना सकता है. जब मैंने अपने 20 के दशक में पहली कंपनी बेची, तब मैंने निवेश करने के लिए कुछ बेवकूफी भरे फैसले लिए, जिससे मैं दिवालिया होने की करीब पहुंच गया था. लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने ये सब तेजी से सीखा.'
उन्होंने ऐसी तीज चीजें बताई हैं, जिन पर कभी पैसा खर्च नहीं करना चाहिए. ये तीन चीजें हैं- डिजाइनर लग्जरी ब्रांड, लग्जरी घर, मनोरंजन और अत्यधिक आराम पर आने वाला खर्च. उन्होंने कहा कि महंगे रेस्टोरेंट में खाना या बड़े ब्रांड के कपड़े पहनकर तस्वीरें क्लिक करवाना आपको सोशल मीडिया पर ही अच्छा लगेगा. लेकिन असल में ये एक तरह से फिजूलखर्जी है. जिससे आप बेमतलब अपना पैसा बर्बाद कर रहे हैं.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









