
अपनी ही 'शादी' का कार्ड देख उड़े नेताजी के होश, रिश्तेदारों से लगाई न आने की गुहार
AajTak
इंदौर से एक बहुत ही अजीबोगरीब और साइबर क्राइम से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उस वक्त सन्न रह गए जब उनके पास खुद की ही शादी का न्योता पहुंच गया. यह मामला राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
MP News: इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव इन दिनों एक बेहद अजीब मुसीबत में फंस गए हैं. किसी अज्ञात शरारती तत्व या साइबर अपराधी ने उनकी शादी का एक फर्जी डिजिटल निमंत्रण पत्र बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. कार्ड में शादी की तारीख 24 फरवरी 2026 बताई गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्ड के साथ एक संदिग्ध लिंक भी भेजा जा रहा है. आशंका है कि यह लिंक किसी बड़े साइबर फ्रॉड का हिस्सा है.
जैसे ही सदाशिव यादव को इस फर्जी निमंत्रण की भनक लगी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि न तो उनकी कोई शादी है और न ही उन्होंने ऐसा कोई कार्ड भेजा है.
सदाशिव यादव ने आशंका जताई है कि उनका मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है, जिसके जरिए यह फर्जी सूचना फैलाई जा रही है.
सदाशिव यादव ने अपने सभी मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों से अपील की है कि इस निमंत्रण पत्र और उससे जुड़े किसी भी लिंक को न खोलें.
उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत भी संबंधित थाने में दर्ज कराई है और साइबर अपराध की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर यह फर्जी कार्ड किसने और किस मकसद से वायरल किया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








