
'अपनी लिव-इन पार्टनर से दोस्ती करवा दो...' सीनियर ने की डिमांड तो भड़का युवक, मथुरा ले जाकर किया कत्ल
AajTak
गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक की हत्या कर दी गई. जांच में पता चला कि मृतक अपने साथ काम करने वाले युवक से कह रहा था कि अपनी लिव इन पार्टनर से दोस्ती करवा दो. फिलहाल पुलिस ने लिव इन में रहने वाले कपल को हत्या के आरोप में अरेस्ट कर लिया है. इस कपल ने मथुरा ले जाकर सीनियर की हत्या की थी.
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक लिव-इन में रहने वाले कपल ने साल के प्राइवेट कंपनी कर्मचारी की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान सोनपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यूपी के मथुरा का रहने वाला था और गुरुग्राम के खेह गांव में किराए पर रहता था. वह इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) की एक निजी कंपनी में काम करता था.
एजेंसी के अनुसार, हत्या का मुख्य आरोपी 26 साल का कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल उसी कंपनी में मृतक के अधीनस्थ काम करता था. वह अपनी 19 साल की लिव-इन पार्टनर के साथ मानेसर सेक्टर-1 में किराए पर रह रहा था, जो यूपी के कासगंज की रहने वाली है, जबकि कुशलपाल गोंडा का रहने वाला है.
पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि मृतक सोनपाल ने कई बार आरोपी कुशलपाल के सामने कहा था कि अपनी पार्टनर से दोस्ती करा दो. इस बात से नाराज कुशलपाल ने सोनपाल को सबक सिखाने की ठान ली. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि मृतक के द्वारा लगातार की जा रही दोस्ती की डिमांड की वजह से हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और कत्ल... जिसके साथ 3 साल से लिव इन में रह रही थी, उसी ने उतार दिया मौत के घाट
हत्या 4 अक्टूबर को की गई. पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी सोनपाल को बहाने से साथ ले गए. वे उसे एक बाइक पर बैठाकर मथुरा ले गए, यह बाइक कुशलपाल ने जुलाई में पंचगांव से चोरी की थी.
कुण्डली-मनेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के रास्ते वे उसे मथुरा के कोसी कलां इलाके तक गए. वहां सुनसान जगह पर पहुंचकर पहले सोनपाल पर हेलमेट से वार किया गया. जब वह गिर पड़ा, तो कुशलपाल ने उसके गले पर सात से अधिक बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों शव को वहीं छोड़कर भाग गए.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








