
'अपनी असफलताओं से भाग रही कांग्रेस, झूठ का ले रही सहारा', कैप्टन अमरिंदर का बड़ा हमला
AajTak
अमरिंदर ने कहा है कि कांग्रेस पैनिक में आ चुकी है. पार्टी के नेता जैसे बयान दे रहे हैं, उससे ये साफ हो जाता है. अभी सिर्फ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किया जा रहा है. दुख होता है कि कांग्रेस अपनी असफलताओं से भाग रही है और झूठ के जरिए अपने 'गलत' को सही बताने की कोशिश कर रही है.
पंजाब में सीएम कुर्सी से इस्तीफा दे चुके और अपनी ही पार्टी में अकेले दिखाई दे रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह अब खुलकर बोल रहे हैं.वे कांग्रेस पार्टी को भी आईना दिखा रहे हैं और हरीश रावत और रणदीप सुरजेवाला जैसे नेताओं पर भी तंज कस रहे हैं. एक बार फिर कैप्टन ने कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने कांग्रेस को असफलताओं से भागने वाली पार्टी बता दिया है.
ऐसा महसूस होता है कि कांग्रेस अब सिद्धू के कॉमिक स्टाइल से ज्यादा ही प्रभावित हो गई है. पहले सुरजेवाला कहते हैं कि 78 विधायकों ने मेरे खिलाफ चिट्ठी लिखी थी. रावत कहते हैं कि 43 ने लिखी थी. कल बोलेंगे कि 117 विधायकों ने लिखी थी. यहीं तो कांग्रेस की हालत है. ये लोग झूठ बोलने के मामले में भी कॉर्डिनेट नहीं कर पा रहे हैं. हरीश रावत को बरगदी जैसे संवेदनशील मामले में संभलकर बोलना चाहिए. ऐसे झूठ कांग्रेस को आगामी चुनाव में बड़ा नुकसान देंगे. यहां मैं ये भी साफ कर दूं कि अगर मैंने बादलों से हाथ मिलाया होता तो मैं खुद 15 साल तक उनके खिलाफ कोर्ट में लड़ाई नहीं लड़ रहा होता. मैं अकेला ही हर कानूनी जंग लड़ रहा हूं. किसी नेता ने मेरी कोई मदद नहीं की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











