
अपना ही यूरीन पीती है ये महिला... इस अजीबोगरीब आदत की बताई ये है वजह
AajTak
दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं, जो ऐसे अजीबोगरीब काम करते हैं, जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएं. यहां हम एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जो खुद का यूरीन पी जाती हैं और उसे अपनी त्वचा पर भी इस्तेमाल करती हैं.
क्या कोई अपना यूरीन पी सकता है! यह सुनकर अजीब लग सकता है.. लेकिन, कुछ लोग ऐसा करते हैं. यहां हम एक ऐसी महिला की कहानी लेकर आए हैं, जो न सिर्फ अपनी यूरीन पीती हैं, बल्कि अपने चेहरे और त्वचा पर भी लगाती हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला प्रतिदिन अपना ही यूरीन पीती है और जो बचा जाता है उसका उपयोग अपनी त्वचा पर करती है. इस महिला के मुताबिक, यह एक ट्रीटमेंट पद्धति है. महिला का दावा है कि उसने अपने यूरीन का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा में जबरदस्त बदलाव किया है. क्वींसलैंड के कुरांडा की रहने वाली इस महिला का नाम लूसी ऑरा है. लूसी का दावा है कि इस थेरेपी को शुरू करने से पहले उनकी त्वचा धब्बेदार, सूजी हुई, तैलीय थी और उस पर मुंहासे, चकत्ते और कीड़े के काटने के निशान आसानी से पड़ जाते थे.
44 साल की लूसी ने प्रतिदिन अपना ही यूरीन पीती हैं. और जो बच जाता है उसे अपने बालों और त्वचा पर लगाती है. लूसी ने कहा कि मैं लगभग हर दिन यही प्रक्रिया दोहराती हूं. मैं रोज एक बार अपना यूरीन पीती हूं. मैंने उससे अपने दांत भी साफ किए हैं और गरारे भी किए हैं. यह काफी फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें: चर्चा में 10 बच्चों की सिंगल मदर... बोलीं - परेशान हूं, मगर आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट
लूसी ने कहा कि मैं इसका इस्तेमाल अपने कानों, नाक, आंखों में करती हूं. जब मुझे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने की ज़रूरत महसूस होती है, तो मैं दिन भर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अपनी यूरीन पीती हूं. लूसी ने दावा किया है कि इससे शरीर के जिस भी हिस्से में जरूरत होती है, वहां से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
लूसी ने बताया कि 2021 में पहली बार उसने इसका इस्तेमाल किया था. जब वह दो सुंदर, स्वस्थ दिखने वाली महिलाओं से मिलीं जिन्होंने उन्हें समझाया कि यह कैसे काम करता है. उनका कहना है कि उन्हें इसे आजमाने की प्रेरणा मिली और तब से वह इसे कर रही हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









