
अपकमिंग आईफोन से गायब होने वाला है यह फीचर, अब मिलेगा केवल eSIM सपोर्ट, ऐप्पल ने कर ली तैयारी
ABP News
अमेरिका और मेक्सिको के बाद अब यूरोप में भी आईफोन केवल eSIM सपोर्ट के साथ आएंगे. ऐप्पल यूरोप में लॉन्च होने वाले आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में फिजिकल सिम स्लॉट नहीं देगी.
नए आईफोन से जल्द ही फिजिकल सिम स्लॉट गायब होने वाला है. ऐप्पल अमेरिका समेत कई दूसरे देशों में बिना सिम स्लॉट वाले आईफोन बेच रही है और अब यूरोप में भी ऐसा होने वाला है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूरोप में आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स बिना फिजिकल सिम सपोर्ट के लॉन्च होंगे. इनमें डबल eSIM सपोर्ट दिया जा सकता है. बता दें कि ऐप्पल आईफोन 14 के समय से अमेरिका में केवल eSIM सपोर्ट वाले आईफोन लॉन्च कर रही है. अब मेक्सिको और जापान में भी आईफोन में फिजिकल सिम स्लॉट मिलना बंद हो गया है.
लंबे समय से चल रही है ऐप्पल की तैयारी
ऐप्पल लंबे समय से यूरोप में केवल eSIM वाले आईफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ऐसे कयास लगाए गए थे कि आईफोन 17 मॉडल के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है, लेकिन ऐप्पल ने केवल आईफोन एयर को ग्लोबल लेवल पर eSIM सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था. यह शुरुआत भी ऐप्पल के लिए परफेक्ट नहीं रही. दरअस, चीन में eSIM आसानी से अवेलेबल नहीं है, जिसके चलते वहां इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई और बिक्री पर भी असर पड़ा.
यूजर्स को उठानी पड़ सकती है दिक्कत













