
'अनुशासन और नेतृत्व सीखने के लिए जॉइन करें NCC', मन की बात में PM मोदी की युवाओं से अपील
AajTak
पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 116वें एपिसोड में 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' की भी घोषणा की, जो स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर 11-12 जनवरी, 2025 को भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है. इस पहल का उद्देश्य विकसित भारत के लिए आगे की राह पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए देश भर के ऐसे युवाओं को एक मंच पर लाना है, जिनमें लीडरशिप क्वालिटी हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' के 116वें एपिसोड को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'मैं पूरे महीने मन की बात का बेसब्री से इंतजार करता हूं ताकि मैं आपसे सीधा संवाद कर सकूं. लोगों से जुड़ने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महत्व पर भी प्रकाश डाला. पीएम मोदी ने युवाओं से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके जीवन को समृद्ध करेगा.
प्रधानमंत्री ने आगे 'विकसित भारत' को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की और कहा कि उनकी ऊर्जा, कौशल और प्रतिबद्धता देश की प्रगति के लिए आवश्यक है. पीएम मोदी ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' की भी घोषणा की, जो स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर 11-12 जनवरी, 2025 को भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है. इस पहल का उद्देश्य विकसित भारत के लिए आगे की राह पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए देश भर के ऐसे युवाओं को एक मंच पर लाना है, जिनमें लीडरशिप क्वालिटी हो.
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, 'आज बड़ा ही खास दिन है। आज एनसीसी दिवस ह. एनसीसी का नाम सामने आते ही हमें स्कूल, कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं. मैं स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहा हूं. इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है. एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व व सेवा की भावना पैदा करती है. इसलिए मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में एनसीसी में शामिल हों. एनसीसी का अनुभव उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके जीवन को समृद्ध करेगा.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया है, जिनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है. ऐसे एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के विशेष अभियान चलेंगे.'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' भी ऐसा ही एक प्रयास है. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर देश युवा दिवस मनाता है. अगले साल स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती है. इस बार इसे बहुत खास तरीके से मनाया जाएगा. इस अवसर पर 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ होने जा रहा है, और इस पहल का नाम है 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग'.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











