
'अनुपमां' में आने वाला है ट्विस्ट, अपूर्व अग्निहोत्री की होगी शो में एंट्री
AajTak
अब इस शो में फैन्स को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने 'बेपनाह' फेम अपूर्व अग्निहोत्री की एंट्री करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही एक्टर का सोशल मीडिया पर शो से पहला लुक भी वायरल हो रहा है. पहले खबरें आ रही थीं कि अपूर्व अग्निहोत्री की शो में एंट्री होगी, जहां वह रुपाली गांगूली के लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे.
एक्टर रुपाली गांगूली और सुधांशु पांडे का पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमां' दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो ने अपने पहले एपिसोड से ही टीआरपी की लिस्ट में नाम बनाया हुआ है. अब इस शो में फैन्स को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने 'बेपनाह' फेम अपूर्व अग्निहोत्री की एंट्री करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही एक्टर का सोशल मीडिया पर शो से पहला लुक भी वायरल हो रहा है. पहले खबरें आ रही थीं कि अपूर्व अग्निहोत्री की शो में एंट्री होगी, जहां वह रुपाली गांगूली के लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे. उन्हें रुपाली के साथ कास्ट नहीं किया जाएगा, इनका ट्रैक अलग होगा. मालूम हो कि 'अनुपमां' शो के जरिए अपूर्व पूरे तीन साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










