
अनिल देशमुख पर ED ने कसा शिकंजा, नागपुर में पूर्व मंत्री के करीबी के घर पर छापेमारी
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के करीबियों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है. अनिल देशमुख के करीबी सागर पर ईडी की टीम ने छापा मारा है. ईडी की टीम सागर के घर की तलाशी ले रही है.
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के करीबियों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है. 100 करोड़ रुपये की वसूली केस में अनिल देशमुख के करीबी सागर भटेवार के घर पर छापेमारी की गई है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह ही सागर के नागपुर के शिवाजी नगर स्थित घर पर पहुंची. अभी छापेमारी जारी है. आपको बता दें कि पिछले दिनों ही ईडी ने 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. सूत्रों के अनुसार ECIR मुंबई में दर्ज किया गया था. मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख के अलावा उनके करीबियों के भी नाम थे, जिन पर अब शिकंजा कसा जा रहा है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











