
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 15 टीमें जांच में जुटी हैं और कंपनी के अधिकारियों से जुड़े स्थानों की तलाशी ली जा रही है. पढ़ें इस छापेमारी की पूरी कहानी.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कई जगहों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई मुख्य रूप से उनकी समूह कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर केंद्रित है. इसी कड़ी में ED की टीमें कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाने में लगी हैं. एजेंसी इस मामले में वित्तीय लेन-देन और कंपनियों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
मुंबई और हैदराबाद में छापे ED ने इस जांच के तहत दो बड़े शहरों में एक साथ कार्रवाई की. अधिकारियों के मुताबिक मुंबई और हैदराबाद में कंपनी और उससे जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों शहरों में करीब 10 से 12 जगहों को सर्च ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है. इन स्थानों पर एजेंसी के अधिकारी दस्तावेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय जानकारी की जांच कर रहे हैं. छापेमारी का मकसद कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत जुटाना बताया जा रहा है.
15 टीमें जांच में जुटीं इस पूरे ऑपरेशन के लिए ED ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को लगाया है. जानकारी के मुताबिक, एजेंसी की करीब 15 टीमें अलग-अलग जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं. हर टीम को खास तौर पर वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की जिम्मेदारी दी गई है. अधिकारी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकते हैं. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित बैंक धोखाधड़ी के पैसों को किस तरह से घुमाया गया.
कई कंपनियां जांच के दायरे में ED की जांच सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है. सूत्रों के मुताबिक एजेंसी अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है. माना जा रहा है कि इन कंपनियों के जरिए बैंक फ्रॉड से जुड़े पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करने का शक है. इसी कारण ED मनी ट्रेल यानी पैसों के पूरे रास्ते का पता लगाने में जुटी है. इसके लिए बैंक रिकॉर्ड और कॉरपोरेट दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.
बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का शक अधिकारियों के अनुसार, यह मामला कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ा है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कंपनियों के जरिए संदिग्ध लेन-देन किए गए थे. अगर जांच में पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो आगे और पूछताछ या कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. फिलहाल ED की टीमें दस्तावेजों की जांच और डिजिटल डेटा की पड़ताल में जुटी हुई हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






