
अनमोल रतन सिद्धू होंगे पंजाब के नए Advocate General, भगवंत सरकार का फैसला
AajTak
Advocate General of Punjab: पंजाब के नए महाधिवक्ता के नाम पर मुहर लग चुकी है. जानकारी के मुताबिक अनमोल रतन सिद्धू (Anmol Rattan Sidhu) अब पंजाब के नए महाधिवक्ता होंगे.
Advocate General of Punjab: पंजाब के नए महाधिवक्ता के नाम पर मुहर लग चुकी है. जानकारी के मुताबिक अनमोल रतन सिद्धू (Anmol Rattan Sidhu) अब पंजाब के नए महाधिवक्ता होंगे. पंजाब में सीएम पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान एक्शन के मूड नजर आ रहे हैं. सीएम पद की कुर्सी संभालने के बाद भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है. भगवंत मान ने होली की शाम खुद ट्वीट कर अपने मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया था. पहली बार मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र को साधने की कोशिश की है. कैबिनेट गठन में माझा और मालवा क्षेत्र का दबदबा भी साफ झलक रहा है. वहीं पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. पंजाब के सरकारी विभाग में रिक्त 25000 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी. इसमें पुलिस महकमे के लिए 10 हजार पद शामिल हैं, जबकि 15 हजार अलग-अलग विभाग के लिए होंगे. एक महीने के अंदर खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें कि पंजाब चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. भगवंत मान ने चुनाव से पहले कहा था कि हरा पेन सबसे पहले युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए चलेगा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









