अनप्रोटेक्टेड सेक्स के बावजूद प्रेग्नेंसी नहीं हुई तो क्या ये इनफर्टिलिटी है? एक्सपर्ट से जानें- कब करानी है जांच
AajTak
शादी के बाद कई कपल अपनी फैमिली प्लान करने के लिए कुछ समय तक गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई प्लान करने के बावजूद माता-पिता नहीं बन पाते. ऐसे कपल जो अनप्रोटेक्टेड सेक्सुुअल रिलेशन में रहने के बावजूद पेरेंट्स नहीं बन पा रहे, उन्हें कैसे पता चलेगा कि कहीं वो इनफर्टिलिटी यानी बांझपन का शिकार तो नहीं, एक्सपर्ट से जानें- इस समस्या से जुड़े सभी सवालों के जवाब.
हर विवाहित जोड़ा एक बच्चे का सपना देखता है. लेकिन कई बार ऐसी समस्याएं आ जाती हैं कि कपल निराश होने लगते हैं. हमारे देश में अनफर्टिलिटी को लेकर अभी भी लोगों में बहुत जागरूकता नहीं है. कोई शादी के बाद दो-तीन साल तक बच्चे का इंतजार करता रहता है, वहीं कई लोग बहुत जल्दी ही इनफर्टिलिटी की जांच कराने को आतुर हो जाते हैं. जबकि डॉक्टर इनफर्टिलिटी को लेकर कपल को सलाह देते हैं कि उन्हें किन हालातों और कब इनफर्टिलिटी की जांच करानी चाहिए. वो कौन सी जांचें है जिससे चिकित्सक पता लगाते हैं कि पति या पत्नी में से किसे समस्या है. आज मेडिकल साइंस में इसका इलाज भी मुहैया है. आइए लेडी हार्डिंंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ मंजू पुरी से जानें इनफर्टिलिटी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब. डॉ मंजू पुरी बताती हैं कि सबसे पहले तो किसी विवाहित जोड़े को इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि उन्हें कब इनफर्टिलिटी की जांच और इलाज कराना है. दुनिया भर में हुई तमाम स्टडी के बाद ये बात सामने आई है कि अगर कोई कपल एक साल तक अनप्रोटेक्टेड यानी बिना किसी गर्भ निरोधक के इस्तेमाल के सेक्स कर रहा है, फिर भी प्रेग्नेंसी नहीं हो रही है तो उन्हें इनवेस्टीगेशन करानी शुरू कर देनी चाहिए. इसमें एक दूसरी शर्त जोड़ते हुए डॉ पुरी कहती हैं कि एक साल की अवधि ऐसे सामान्य जोड़े के लिए होती है जिनका आयुवर्ग 35 साल के भीतर का हो. अगर महिला 35 प्लस है, लेट शादी होती है तो उनको प्रेग्नेंसी न होने पर छह माह बाद ही टेस्ट कराना चाहिए. वहीं जिन महिलाओं में माहवारी की अनियमितता या कभी टीबी हुआ हो या कोई गाइनी प्रॉब्लम हो तो उन्हें और जल्दी जांच करानी चाहिए.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










