
अनन्या पांडे की कजिन ने अमेरिका में खरीदा आलीशान घर, डेढ़ साल बाद मिला सपनों महल
AajTak
अलाना पांडे और उनके पति आइवर मैक्रे ने लॉस एंजिल्स में एक नया 5 बेडरूम वाला घर खरीदा है. लगभग डेढ़ साल की खोज के बाद, उन्होंने एक रेनोवेटेड घर पाया जिसे वे अपने अनुसार सजाएंगे.
अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो मॉडल-एक्ट्रेस होने के साथ-साथ व्लॉगर भी हैं. वो अपने सोशल मीडिया पर लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर किया करती हैं. अब उन्होंने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. अलाना और उनके पति आइवर मैक्रे ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में एक नया घर खरीना है. अलाना ने इंस्टाग्राम पर नए घर की झलक दिखाई है.
अलाना ने खरीदा घर अलाना ने इंस्टाग्राम पर पति और बेटे के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें तीनों बेहद खुश नजर आए. वो लिखती हैं कि हम घर मालिक बन गए. लगभग डेढ़ साल तक LA में घर ढूंढने के बाद हमने आखिरकार वो परफेक्ट घर ढूंढ लिया, जो शुरू हुआ था "परफेक्ट" नया रेनोवेटेड घर ढूंढने की तलाश के रूप में, वो बदल गया इस एहसास में कि हमारा परफेक्ट घर तो अस्तित्व में ही नहीं था, क्योंकि हमने अभी तक उसे बनाया नहीं था.
फिर हमें एक खूबसूरत 5 बेडरूम वाला घर मिला, जिसे बस थोड़ी सी मोहब्बत की जरूरत थी और बस वैसा ही हो गया, जैसा हमने सोचा था. हमारा रेनोवेशन, हमारा विजन. पिछले तीन महीने मुश्किल रहे, धूल भरे, ढेर सारे फैसलों से भरे, और हम तो अभी शुरू भी नहीं हुए. हम उत्साहित हैं कि आपको इस सफर पर ले चलें जब हम इस घर को अपने ड्रीम होम में बदलेंगे. नए आरंभ के लिए चीयर्स, एक ऐसी जगह जो आखिरकार परिवार के रूप में बढ़ने के लिए परफेक्ट हो.
अलाना का नया घर बिल्कुल किसी राजा के महल की तरह दिख रहा है, जिसे पहली नजर में देखते ही लेने का मन कर आएगा. अलाना का परिवार और फैन्स उनकी नई सक्सेस से बेहद खुश हैं. हर कोई उन्हें घर की बधाई दे रहा है. उनकी पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने नए घर की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन काफी स्ट्रगल के बाद उन्हें उनका ड्रीम होम मिल गया है.
कब हुई थी अलाना-आइवर की शादी आइवर मैक्रे एक अमेरिकी फिल्म निर्देशक और फोटोग्राफर हैं. 16 मार्च 2023 को उन्होंने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों से अलाना से शादी की थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिवइन में रहे थे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












