
'अनंत में मुझे अपने पिता धीरूभाई नजर आते हैं...', ऐसा क्यों बोले मुकेश अंबानी
AajTak
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारतीय परंपरा में हम मेहमानों को अतिथि कहकर संबोधित करते हैं. हम अतिथि देवो भव: कहते हैं, जिसका मतलब है कि अतिथि भगवान की तरह है. आप सबने इस शादी के माहौल को मंगलमय बना दिया है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इस साल राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हो रहा है. इस सेलिब्रेशन का आगाज करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जब भी मैं अनंत को देखता हूं, तो मुझे उसमें अपने पिता धीरूभाई नजर आते हैं.
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारतीय परंपरा में हम मेहमानों को अतिथि कहकर संबोधित करते हैं. हम अतिथि देवो भव: कहते हैं, जिसका मतलब है कि अतिथि भगवान की तरह है. आप सबने इस शादी के माहौल को मंगलमय बना दिया है.
उन्होंने कहा कि आज अनंत और राधिका जीवनभर की साझेदारी की यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. आज, मेरे पिता धीरूभाई स्वर्ग से हम पर आशीर्वाद बनाए हुए हैं. मुझे यकीन है कि आज वो बहुत खुश होंगे क्योंकि हम उनके सबसे दुलारे पोते अनंत की जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल का जश्न मना रहे हैं.
मुकेश अंबानी ने कहा कि जामनगर मेरे पिता और मेरी कर्मभूमि रही है, एक ऐसी जगह जहां हमें हमारा मिशन, जुनून और उद्देश्य मिला. आज से तीस साल पहले जामनगर बिल्कुल बंजर जमीन थी लेकिन आज आप यहां जो देख रहे हैं, वो धीरूभाई के सपने का साकार होना है.
'मुझे अनंत में अनंत शक्ति दिखती है'
मुकेश अंबानी ने कहा कि संस्कृत में अनंत का मतलब है, जिसका कोई अंत ना हो. मुझे अनंत में अनंत शक्ति दिखती है. जब भी मैं अनंत को देखता हूं, तो मुझे उनमें मेरे पिता धीरूभाई नजर आते हैं. अनंत का भी मेरे पिता की तरह ही रवैया है, कि कुछ भी असंभव नहीं है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









