
अनंत अंबानी की सादगी ने इंटरनेट का जीता दिल, देखें VIDEO
AajTak
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की शादी 12 जुलाई को हुई. उनकी शादी का बज अभी भी इंटरनेट पर छाया हुआ है और नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की शादी 12 जुलाई को हुई. उनकी शादी का उत्साह अभी भी इंटरनेट पर छाया हुआ है और नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फिलहाल वे हनीमून के लिए फ्रांस में हैं. हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वे सड़कों पर घूमते हुए दिख रहे हैं. वे एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं. एक ताजा वीडियो में अनंत अंबानी ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है.
अनंत की सादगी ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अपनी कार से बाहर निकलते हैं और फैंस का अभिवादन करते हैं. वे मुस्कुराते हैं और सेल्फी के लिए सहमति देते हैं जबकि उनके बॉडीगार्ड सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी ज्यादा करीब न आए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे फ्रेंच बोलते हैं, तो अनंत ने कहा नहीं, लेकिन फिर भी मुस्कुराते हुए 'बोंजोर' कहकर फैंस का स्वागत किया. बोंजोर फ्रेंच शब्द है, जिसका अर्थ स्वागत है.
देखें वीडियो
वह उनसे यह भी पूछते हैं कि वे कहां से हैं. जब वीडियो रिकॉर्ड करने वाला फैंस उनसे तस्वीर लेने के लिए पूछता है, तो अनंत विनम्रता से कहते हैं, 'आइये आइये'. इस बीच, राधिका फैंस को देखकर मुस्कुराती हैं.
अनंत का विनम्र और सौम्य स्वभाव इंटरनेट पर दिल जीत रहा है,और कई लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं और कोई परवरिश की प्रशंसा कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया-मैं भारत से नहीं हूं लेकिन मुझे यह आदमी बहुत विनम्र और सरल स्वभाव का लगता है. एक और यूजर ने लिखा-ऐसी सादगी मैंने आजतक किसी अमीर शख्स में नहीं देखी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










