
अनंतनाग में 7वें दिन भी एनकाउंटर जारी, चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकी, लापता जवान का शव भी मिला
AajTak
एनकाउंटर के छठे दिन सुरक्षाबलों ने लापता जवान प्रदीप का शव भी बरामद कर लिया है. एसके अलावा, एनकाउंटर साइट से सेना को एक अज्ञात शव भी मिला है, जिसके आतंकवादी होने का शक है. सेना को अभी भी यहां पर आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर का आज सातवां दिन है. 13 सितंबर को अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सेना के दो अफसर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे. तब से ही कोकरनाग के हलूरा गंडूल इलाके में आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर ढेर किया जा रहा है.
एनकाउंटर के छठे दिन सोमवार को सुरक्षाबलों ने लापता जवान प्रदीप का शव भी बरामद कर लिया. इसके अलावा, मुठभेड़ स्थल से सेना को एक अज्ञात शव भी मिला है, जिसके आतंकवादी होने का शक है. सेना को अभी भी यहां पर आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.
घने जंगल में छिपे आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए सेना ड्रोन और हेलिकॉप्टर से निगरानी कर रही है. माना जा रहा है कि यहां अब भी कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ही जंगल के पास के पोश क्रेरी इलाके में भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है, ताकि आतंकी नागरिक इलाकों में न घुस पाए.
लापता जवान का शव मिला
बीते गुरुवार (14 सितंबर) से सेना के जवान प्रदीप लापता थे. सोमवार को सेना को प्रदीप का शव भी मिला है. मंगलवार को प्रदीप को सुबह साढ़े नौ बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी.
अनंतनाग में अब तक सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडर मेजर आशीष धौंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट और दो जवान शहीद हो चुके हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







