
अनंतनाग में मारा गया एक आतंकी, सेना को ड्रोन से दिखा शव, भारी गोलीबारी से गूंज रहीं कोकरनाग की पहाड़ियां
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. बता दें कि कोकरनाग में इस वक्त मौसम खराब है, वहां लगातार बारिश हो रही है. उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज अनंतनाग के कोकेरनाग में चल रहे ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की. उन्हें ग्राउंड कमांडरों द्वारा ऑपरेशनों के बारे में जानकारी दी गई. 15 कोर के जवान कोकेरनाग इलाके में छिपे आतंकवादियों पर गोलाबारी करने के साथ-साथ निगरानी के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. आतंकी की बॉडी ड्रोन से देखी गई है. बता दें कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन शनिवार यानी चौथे दिन भी जारी है. जंगलों में छिपे आतंकियों पर ड्रोन से बम बरसाए जा रहे हैं. वहीं, बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए हैं. ये एनकाउंटर उरी इलाके में हुआ है. दो आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. लेकिन जिस जगह तीसरा आतंकी मारा गया है, वह इलाका पाकिस्तानी पोस्ट के बेहद करीब है, लिहाजा दुश्मन की पोस्ट से लगातार फायरिंग की जा रही है. तीनों आतंकियों की पहचान की जा चुकी है. वहीं, किश्तवाड़ में पुलिस ने उन घरों पर नोटिस चिपकाया है, जिन घरों के लोग आतंकवादी ट्रेनिंग के लिए PoK गए हैं.
गोलीबारी से गूंजी कोकरनाग की पहाड़ियां
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज अनंतनाग के कोकरनाग में चल रहे ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की. उन्हें ग्राउंड कमांडरों द्वारा ऑपरेशनों के बारे में जानकारी दी गई. सुरक्षाबलों ने बताया कि हर पर निगरानी की जा रही है. भारी गोलीबारी के साथ ही हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अनंतनाग में मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी की आवाज सुनी गई है. भारी गोलीबारी से कोकरनाग की पहाड़ियां गूंज उठी हैं.
ड्रोन से की जा रही गोलीबारी
15 कोर के जवान कोकरनाग इलाके में छिपे आतंकवादियों पर गोलाबारी करने के साथ-साथ निगरानी के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं. सुरक्षा बलों ने फोर्स्टर इलाके में आतंकियों के छिपे होने के संदिग्ध इलाकों में बम गिराए. चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई व्यक्तिगत रूप से ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.
एनकाउंटर साइट पर सुबह से फायरिंग जारी

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









