
'अध्यात्म की आड़ में घर आते थे इमरान खान, देर रात करते थे फोन...,' बुशरा बीबी के पूर्व पति ने कोर्ट में दर्ज कराया केस
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वो अपनी पत्नी बुशरा बीबी को लेकर विवादों में आए हैं. बुशरा के पूर्व पति ने शनिवार को इमरान और बुशरा के खिलाफ व्यभिचार और धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है और कोर्ट में केस दर्ज करवाया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इमरान के खिलाफ उनकी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति ने खावर फरीद मानेका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. खावर ने इमरान और बुशरा दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कोर्ट केस दर्ज करवाया है. खावर का कहना है कि अध्यात्म की आड़ में इमरान मेरी गैर मौजूदगी में घर आते थे और घंटों समय गुजारते थे. इमरान की वजह से ही उनकी शादी टूटी.
खावर फरीद ने इमरान (71 साल) और बुशरा (49) के खिलाफ इस्लामाबाद ईस्ट के सीनियर सिविल जज कुदरतुल्लाह की कोर्ट में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य इरादा), धारा 496 (वैध विवाह के बिना धोखाधड़ी से निकाह करना) और धारा 496-बी (व्यभिचार) के तहत केस दर्ज करवाया है.
'बुशरा के पूर्व पति ने दर्ज करवाए बयान'
डॉन अखबार के मुताबिक, सुनवाई के दौरान खावर फरीद ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 200 (शिकायतकर्ता से पूछताछ) के तहत एक बयान भी दर्ज करवाया है. बता दें कि हाल ही में खावर को भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिली है. उन्होंने बयान में एक बार फिर दोहराया कि इमरान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी.
'कोर्ट ने तीन लोगों को भेजा नोटिस'
इसके बाद अदालत ने मामले में तीन गवाहों - इस्तेखाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के सदस्य अवन चौधरी, मुफ्ती मुहम्मद सईद और लतीफ को नोटिस जारी किया है. इन तीनों को 28 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है. दरअसल, अवन और सईद ने यह निकाह करवाया था और लतीफ, खावर के घर के कर्मचारी था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








