
'अधूरा ही रहूंगा', पहली पत्नी की याद में तड़पे पवन सिंह, दूसरी पत्नी ज्योति को हुआ 'अफसोस'
AajTak
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया. वहीं उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए अपना दर्द जाहिर किया.
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी. हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. नीलम को इस दुनिया को अलविदा कहे 10 साल हो चुके हैं, लेकिन पवन के जहन में उनकी यादें आज भी ताजा हैं. पहली पत्नी की पुण्यतिथि पर पवन ने उन्हें याद किया और एक भावुक नोट लिखा.
नीलम को गुजरे हुए 10 साल
पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम को कितना चाहते हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है. वक्त-वक्त पर उन्हें नीलम की याद आती रहती हैं. वो उन्हें अपनी जिंदगी की देवी बताते हैं, जो कुछ वक्त के लिए उनके जीवन में आई थी.
8 मार्च को नीलम की पुण्यतिथि पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर पवन ने श्रद्धांजलि दी. कैप्शन में उन्होंने लिखा- आप के बिना अधूरा हूं और अधूरा ही रहूंगा. पवन का ये भावुक पोस्ट पढ़कर फैंस भी उन्हें संवेदना जता रहे हैं.
दूसरी पत्नी ने जताया दुख
नीलम सिंह के सुसाइड के 3 साल बाद पवन सिंह ने दोबारा शादी की- ज्योति सिंह से. इनसे उनका रिश्ता शादी के कुछ वक्त बाद ही खराब हो गया था. ज्योति ने पवन पर जबरन गर्भपात कराने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए. इनके तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












