
अधिकारियों के तबादलों पर सियासत, निर्वाचन आयोग ने यूपी CEO से मांगी रिपोर्ट
AajTak
आयोग ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के सीईओ से इन आरोपों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद जिले के 29-कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र और कानपुर जिले के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पोस्टिंग में भेदभाव और राजनीतिकरण किया जा रहा है.
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से समाजवादी पार्टी द्वारा अधिकारियों के तबादलों में भेदभाव के आरोपों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
जानाकारी के मुताबिक, आयोग ने समाजवादी पार्टी के उस प्रतिनिधिमंडल की शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसने चुनाव आयोग से मुलाकात कर दावा किया था कि सीसामऊ और कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव से पहले जाति विशेष के अधिकारियों को निशाना बनाकर तबादले किए जा रहे हैं.
समाजवादी पार्टी की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से अधिकारियों के तबादलों में जातिगत भेदभाव के आरोपों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है. यह मामला आगामी विधान सभा उपचुनाव से पहले का है, जिसमें समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुछ विशेष जातियों के अधिकारियों को निशाना बनाकर उनका तबादला किया जा रहा है.
आयोग ने उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29-कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र (मुरादाबाद जिला) और सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र (कानपुर जिला) में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पोस्टिंग में पक्षपात और राजनीतिकरण हो रहा है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि इन तबादलों के पीछे एक खास राजनीतिक उद्देश्य हो सकता है, जो कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है.
आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीईओ, उत्तर प्रदेश से तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. रिपोर्ट में उन अधिकारियों के तबादलों की पूरी जानकारी शामिल की जाएगी, जो इन आरोपों के तहत सामने आए हैं. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद जिले के 29-कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र और कानपुर जिले के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पोस्टिंग में भेदभाव और राजनीतिकरण किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










