
अतीक और अशरफ की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 28 अप्रैल को सुनवाई
AajTak
याचिका में 2017 से उत्तर प्रदेश में अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच भी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक्सपर्ट कमिटी से कराने की मांग की गई है. वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
माफिया डॉन और जनप्रतिनिधि रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार 28 अप्रैल को सुनवाई करेगा.
जस्टिस एस. रविन्द्र भट्ट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ सुनवाई करेगी. अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है.
उस जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है. याचिका में 2017 से उत्तर प्रदेश में अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच भी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक्सपर्ट कमिटी से कराने की मांग की गई है. वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब उसके रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने के आरोप के बाद अतीक के बहनोई डॉक्टर अखलाक को सस्पेंड कर दिया गया है.
अतीक का जीजा अखलाक मेरठ में सरकारी डॉक्टर थे. सीएमओ अखिलेश मोहन ने अखलाक को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी. इस रिपोर्ट के आधार पर शासन से आदेश मिलने के बाद डॉक्टर अखलाक सस्पेंड कर दिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद बम बनाने में माहिर गुड्डू मुस्लिम मेरठ में जाकर ही छुपा था. गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल की हत्या के दौरान जमकर बमबाजी की थी. वो झोले से बम निकालकर मार रहा था. बता दें कि यूपी पुलिस पांच लाख रुपये के इनामी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में जुटी हुई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











