
अतीक़ ने बार-बार जताई थी हत्या की आशंका, भाई अशरफ़ ने कहा था, ‘दो हफ़्ते बाद मार डालेंगे’
The Wire
उमेश पाल हत्या के संबंध में गुजरात की साबरमती जेल से इलाहाबाद लाए गए अतीक़ अहमद और उसके भाई अशरफ़ की पुलिस के सुरक्षा घेरे में ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उमेश की हत्या के बाद से अतीक़ अहमद और उसके परिजनों ने कई बार हत्या की आशंका जताई थी. अतीक़ ने सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका भी दायर की थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया था.
‘ये ले जा रहे हैं, इनकी नीयत सही नहीं है, खाली परेशान करना चाहते हैं, मारना चाहते हैं… जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कराओ, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जब यहां है तो मुझको ले जा रहे हैं… काहे के लिए ले जा रहे हैं.’ उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में उमेश पाल सहित पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दांतों का क्या होगा ये बताने की आवश्यकता नहीं है , और अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाय तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा ।
नई दिल्ली: यह शब्द मंगलवार (11 अप्रैल) को गैंगस्टर अतीक अहमद ने उस समय कहे थे, जब उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दल उन्हें उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो रहा था. इस दौरान पुलिस वैन के अंदर से ही मीडिया से बात करते हुए उसने उपरोक्त शब्द कहकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी. — Subrat Pathak (@SubratPathak12) March 1, 2023
इसके चौथे ही दिन यानी शनिवार (15 अप्रैल) की रात अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इसे महज एक संयोग माना जा सकता था, लेकिन जिस दिन से अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद लाए जाने की कवायद शुरू हुई थी, उसी दिन से न सिर्फ अतीक अहमद बल्कि उसके साथ मारे गए उसके भाई अशरफ और उनके परिजन भी हत्या की ऐसी ही आशंकाएं बार-बार जता रहे थे.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








