
अडानी की इन 3 कंपनियों में भारी विदेशी निवेश की खबर, Adani Green Energy के शेयर 15% भागे
AajTak
Adani Group stocks Hikes: खबर है कि संयुक्त अरब अमीरात की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) अडानी ग्रुप (Adani group) की तीन कंपनियों में 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है.
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को एक बार फिर शानदार तेजी देखी गई. कारोबार के दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (EGEL) और अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (ATL) के स्टॉक्स में अपर सर्किट लग गया था. इसके साथ ही अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के स्टॉक में भी 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया.
अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों में निवेश
दरअसल, खबर है कि संयुक्त अरब अमीरात की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) अडानी ग्रुप (Adani group) की तीन कंपनियों में 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. ये कंपनियां अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) है.
इस खबर के बाद सोमवार को कारोबार के दौरान Adani Green के शेयरों में 20 फीसदी तक की तेजी देखी गई और Adani Transmission के शेयर 10 फीसदी तक भागे. हालांकि ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसलकर दोनों शेयर बंद हुए.
अडानी ग्रीन के शेयर में 15 चढ़कर बंद
खबरों के मुताबिक अबूधाबी की ये कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 3,850 करोड़ रुपये, अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 3,850 करोड़ रुपये और अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 7,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












