
अटल पेंशन योजना को लेकर राजनीति, कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल, तो निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब
AajTak
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) एक ऐसी स्कीम है, जो 60 साल के बाद गांरटीड 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये का मंथली पेंशन देती है.
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना (APY) को लेकर विवाद शुरू हो चुका है. कांग्रेस ने इस योजना का एक बेकार स्कीम बताया है, तो वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने इस स्कीम पर जवाब दिया है. निर्मला सीतारमण ने जयराम रमेश के बयान की आलोचना की है.
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) एक ऐसी स्कीम है, जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. यह इस तरह की पहली योजना है, जिसके तहत गारंटीड पेंशन दिया जाता है. असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस योजना के तहत निवेश पर 60 साल के बाद गांरटीड 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये का मंथली पेंशन पा सकते हैं.
अटल पेंशन योजना को लेकर क्यों खड़ा हुआ विवाद? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने मंगलवार को कहा कि यह स्कीम मोदी सरकार की नीति निर्माण का एक उपयुक्त प्रतिनिधित्व है, जिसका कुछ ही लाभ वास्तव में लोगों तक पहुंच रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना से बाहर होने वाले तीन में से करीब 1 ऐसे हैं, जिनका अकाउंट बिना उनके स्पष्ट अनुमति के खोला गया था.
83% लोग 1000 रुपये से कम पाते हैं पेंशन रमेश ने कहा कि करीब 83 फीसदी ग्राहक 1000 रुपये के न्यूनतम स्लैब में हैं, क्योंकि इसके लिए मासिक योगदान कम है और यह लाभार्थियों द्वारा "किसी का ध्यान नहीं" जाता है. रमेश ने कहा कि ग्राहकों के लिए रिटर्न की राशि बहुत आकर्षक नहीं है क्योंकि यह एक निश्चित आय पेंशन है, जो बढ़ती महंगाई के हिसाब से कम है.
अटल पेंशन योजना एक कागजी शेर अटल पेंशन योजना एक बहुत ही खराब तरीके से डिजाइन की गई योजना है. यह एक कागजी शेर है, जिसमें लोगों को इसमें भाग लेने के लिए लोगों को धोखा देने और मजबूर करने के लिए अधिकारियों की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि यह लोगों तक पहुंच भी नहीं पा रही है.
निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब इस मीडिया रिपोर्ट में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के हालिया नमूना अध्ययन का हवाला दिया गया है. वहीं इस योजना को लेकर निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया कि अटल पेंशन योजना गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग के लिए सब्सिडी वाली स्कीम है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अटल पेंशन योजना को बेहतर ढंग से डिजाइन की गई है. इस योजना के तहत प्रीमियम का भुगतान ऑटोमैटिक हो जाता है. इसके अलावा, हर साल इसे जारी रखने का निर्णय ले सकते हैं या बंद कर सकते हैं. यह रिटायरमेंट के लिए सेविंग स्कीम है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











