
अटल पार्क विवाद: तेज प्रताप का बीजेपी पर पलटवार, बोले- नहीं बदला गया 'कोकोनट पार्क' का नाम
AajTak
पटना के एक पार्क को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी का दावा है कि बिहार सरकार में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया है. बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है.
बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को पटना में करीब आधा दर्जन पार्कों के जीर्णोद्धार के बाद नए सिरे से लोकार्पण किया. मगर, वो कंकड़बाग में कोकोनट पार्क का लोकार्पण नहीं कर पाए. इस मामले में सियासी बहसबाजी शुरू हो गई है.
दरअसल, बीजेपी का आरोप है कि तेज प्रताप यादव ने कंकड़बाग में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया है. इसको लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि तेज प्रताप यादव इस 'कोकोनट पार्क' का लोकार्पण नहीं कर सके. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे विवाद में हस्तक्षेप किया. इसके बाद 'कोकोनट पार्क' लोकार्पण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया.
'तेज प्रताप यादव ने रखा अपना पक्ष'
अब इस पूरे विवाद को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने दावा किया है कि सरकारी दस्तावेजों में भी कंकड़बाग स्थित इस पार्क का नाम पहले से ही कोकोनट पार्क है. इसका नाम उनके द्वारा नहीं बदला गया है.
'वन एवं पर्यावरण विभाग ने कही ये बात'
मामले में वन एवं पर्यावरण विभाग की तरफ से भी स्पष्टीकरण दिया गया है. कहा गया है कि इस पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा एक निजी संस्था द्वारा बिना सरकारी आदेश के बनाई गई थी. विभाग की तरफ से बताया गया है कि 16 नवंबर 2022 को कोकोनट पार्क जो एक निजी पार्क था. उसको विधिवत वन एवं पर्यावरण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था. हस्तांतरण के समय भी इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क ही था.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










