
अजीत पवार के प्लेन क्रैश की जांच की मांग, रोहित पवार ने शाह, DGCA को लिखा पत्र
AajTak
एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने 28 जनवरी के विमान हादसे में अजित पवार की मौत की व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री और DGCA को पत्र और ईमेल भेजा है. रोहित पवार ने कहा कि उनकी मांग राजनीतिक नहीं है, बल्कि सच्चाई सामने लाने के लिए है. इससे पहले वे हादसे में तोड़फोड़ की आशंका भी जता चुके हैं.
एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को बताया कि उन्होंने 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार की मौत के मामले में व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.
शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री और DGCA को ईमेल करजत-जामखेड़ से विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपनी चिंताओं को दर्शाते हुए एक प्रेजेंटेशन के साथ ईमेल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और DGCA को भेजा है. उन्होंने भेजे गए पत्रों और ईमेल की तस्वीरें भी साझा कीं.
“मांग का उद्देश्य राजनीतिक नहीं” रोहित पवार ने कहा कि उनकी इस मांग का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि दुर्घटना के पीछे की सच्चाई बिना किसी संदेह के सामने आए. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि घटना की वास्तविक घटनाक्रम जनता के सामने रखा जाए, ताकि किसी तरह की अटकलों या शक की गुंजाइश न रहे.
पहले भी जता चुके हैं संदेह 10 फरवरी को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने कहा था कि इस दुखद विमान हादसे में तोड़फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और मामले में संदेह की वजह मौजूद है.
पिंकी माली के पिता ने भी की मांग बता दें कि रोहित पवार के आलवा पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने भी बारामती विमान हादसे की गहराई से और निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश थी, इसकी हर एंगल से जांच होनी चाहिए, ताकि सच स्पष्ट रूप से सामने आ सके.
शिवकुमार माली ने विमान और पायलट में आखिरी समय पर हुए बदलाव को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि यदि अनुभवी पायलट मौजूद होता तो संभव है कि इस दुर्घटना को टाला जा सकता था. 29 वर्षीय पिंकी माली विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में तैनात थीं, जो मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था. इस दर्दनाक हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई. मृतकों में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदिप जाधव, पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शंभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली शामिल थे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






