
अजित पवार खेमे को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार पर भरोसा, सौंपी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी
AajTak
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर अजित पवार खेमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया और कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार रहे नरेश अरोड़ा को इलेक्शन कैंपेन की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है. नरेश कुमार राजनीतिक अभियान प्रबंधन कंपनी डिजाइन बॉक्स्ड डॉट कॉम के सह-संस्थापक भी हैं.
महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद (एमएलसी) और फिर तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. सोमवार को बजट सत्र के बीच अजित पवार खेमे ने सभी विधायकों की मौजूदगी में एक बैठक की और चुनाव पर चर्चा की. दिलचस्प बात यह है कि अजित पवार खेमे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नरेश अरोड़ा को चुनावी रणनीतिकार के रूप में नियुक्त किया है.
नरेश अरोड़ा पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट कंपनी design boxed.com के को-फाउंडर भी हैं. उन्होंने राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन का मैनेजमेंट किया है. बैठक में नरेश अरोड़ा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ब्रांडिंग और रणनीतियों के बारे में प्रजेंटेशन दिया और अजित खेमे के विधायकों को संबोधित किया.
विधायकों को सलाह, जनता को खूबियां बताएं
सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा प्रस्तुत बजट में सरकार द्वारा घोषित सभी लोकप्रिय योजनाओं का प्रचार करने की रणनीति बनाई है और वोटर्स तक पहुंचने के लिए '90 दिन' की योजना बनाई है. संगठन ने तय किया है कि अजित पवार को पार्टी के नेता के रूप में ब्रांडिंग और मेक-ओवर पर भी काम किया जाएगा, जिसमें प्रशासन पर उनकी पकड़, अपने शब्दों पर कायम रहना, अपने सभी वादों को पूरा करना, पार्टी कैडर के लिए उपलब्ध रहना और पार्टी के लिए काम करना जैसी उनकी खूबियों के बारे में बताया जाएगा. विधायकों से कहा गया कि वे विपक्ष के किसी भी फर्जी बयान के जाल में ना फंसें. इसके बजाय योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने और बढ़ावा देने और सिर्फ विकास के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में काम करें.
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, छगन भुजबल, रामराजे निंबालकर, हसन मुश्रीफ, दिलीप वालसे पाटिल जैसे अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहे.
महाराष्ट्र में एनडीए का हिस्सा है एनसीपी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







